कूनो नैशनल पार्क में चीतों के स्वास्थ्य व व्यवहार की निगरानी के लिए वैज्ञानिकों की टीम गठित
नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) के बड़े बाड़े में छोड़े जाने के बाद उनकी निगरानी के लिए वैज्ञानिकों की 3 सदस्यीय टीम गठित की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक, यह टीम चीतों के स्वास्थ्य और व्यवहार की निगरानी करेगी। गौरतलब है कि चीतों को इसी महीने बड़े बाड़े में स्थानांतरित किया जाएगा।