कूनो नैशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म
दक्षिण अफ्रीका से कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) लाई गई गामिनी नामक मादा चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को 'X' पर लिखा, "अब भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चीते का चौथा और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते का पहला वंश है।"