कूनो नैशनल पार्क में विदेश से लाए जाएंगे और चीते, फरवरी से शुरू होगी सफारी: एमपी के सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि राज्य के कूनो नैशनल पार्क में जल्द ही दक्षिण अफ्रीका से और चीते लाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फरवरी से चीतों वाले इलाके में पर्यटकों के लिए सफारी भी शुरू की जाएगी। सितंबर 2022 में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को पार्क में छोड़ा गया था।