कृति खरबंदा ने शादी का एक महीना पूरा होने पर शेयर किया वीडियो, भावुक होते दिखे पुलकित सम्राट
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपनी व ऐक्टर पुलकित सम्राट की शादी का एक महीना पूरा होने पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "एक-दूसरे को पाने पर हमने खुद को पा लिया, यह सबसे खूबसूरत तरह का प्यार है।" वीडियो में पुलकित भावुक होते नज़र आ रहे हैं और कृति उन्हें संभाल रही हैं।