कृति खरबंदा ने शादी के बाद 'पहली रसोई' में बनाया हलवा
ऐक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अभिनेता पुलकित सम्राट से शादी करने के बाद अपनी 'पहली रसोई' में हलवा बनाया है। कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इसकी तस्वीरें शेयर की हैं और एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "दादी को पसंद आया।" कृति और पुलकित ने 'वीरे की वेडिंग' व 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।