कृपया मुझे अकेला छोड़ दीजिए: अपने गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई पर बिलकिस बानो
अपने गैंगरेप और अपने 7 परिजनों की हत्या के 11 दोषियों की गुजरात में रिहाई होने पर बिलकिस बानो ने कहा है, "कृपया मुझे अकेला छोड़ दीजिए...मैंने अपनी बेटी सालेहा की आत्मा के लिए दुआ की है।" उनके पति याकूब रसूल ने कहा कि बिलकिस यकीन नहीं कर पा रही हैं कि दोषी आज़ाद हो गए हैं।