कृपया स्विगी को खरीद लीजिए ताकि वह समय पर डिलीवरी कर सके: मस्क से शुबमन गिल
$44 बिलियन में ट्विटर के अधिग्रहण का सौदा करने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को टैग कर क्रिकेटर शुबमन गिल ने ट्वीट किया है, "कृपया स्विगी को खरीद लीजिए...ताकि वह समय पर डिलीवरी कर सके।" इसपर स्विगी केयर्स ने लिखा, "ट्विटर हो या न हो...हम सिर्फ यही चाहते हैं कि...आपके ऑर्डर के साथ सब कुछ ठीक रहे।"