'कृष 4' के लिए हॉलीवुड निर्देशक की तलाश में हैं ऋतिक: रिपोर्ट्स
'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'कृष 4' के लिए हॉलीवुड निर्देशक की तलाश में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'रामायण' से बाहर होने के बाद ऋतिक अपना पूरा ध्यान 'कृष 4' पर लगा रहे हैं और उन्होंने अपने पिता राकेश रोशन के साथ बैठकर फिल्म की स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया है।