केंद्र की 'लखपति दीदी' योजना से राजस्थान की 11.24 लाख महिलाएं होंगी लाभान्वित: सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नागौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार तेज़ी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 'लखपति दीदी' योजना के तहत राजस्थान में भी 11.24 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।