केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली में 'आप' की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइज़री जारी

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ 'आप' की रामलीला मैदान (दिल्ली) में आज होने वाली महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइज़री जारी हुई है। बकौल एडवाइज़री, महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट, जेएलएन मार्ग, भवभूति मार्ग, मिंटो रोड, दिल्ली गेट, कमला मार्केट से हमदर्द चौक पर ट्रैफिक डायवर्ज़न रहेगा। इन मार्गों पर सुबह 8 बजे से प्रतिबंध लागू होगा।

Load More