केंद्र के 'श्वेत पत्र' के जवाब में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जारी किया 'ब्लैक पेपर'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी किया है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी संसद में अपनी बात रखते हैं तो सरकार की असफलताओं को छिपाते हैं।" अटकलें हैं कि केंद्र सरकार संसद में यूपीए सरकार के कथित आर्थिक कुप्रबंधन को लेकर 'श्वेत पत्र' जारी कर सकती है।