केंद्र को फिर से इस पर विचार करना चाहिए: 'अग्निपथ' को लेकर जेडीयू महासचिव के.सी. त्यागी
नए सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' को लेकर बिहार समेत देशभर में हो रहे हिंसात्मक प्रदर्शनों के मद्देनज़र जेडीयू ने कहा है कि केंद्र को इस पर (स्कीम) फिर से विचार करना चाहिए। जेडीयू महासचिव के.सी. त्यागी ने कहा कि केंद्र ने पहले भी कृषि कानूनों और ज़मीन अधिग्रहण कानून को देशहित में वापस लेकर सहृदयता का परिचय दिया है।