केंद्र को बीमा पॉलिसियों में जीएसटी से छूट देनी चाहिए: इंश्योरेंसदेखो के सीईओ
इंश्योरेंसदेखो के फाउंडर और सीईओ अंकित अग्रवाल ने कहा है, "केंद्र को केंद्रीय बजट 2024 में बीमा पॉलिसियों में जीएसटी से छूट देनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "इससे 2047 तक सभी भारतीयों के बीमा होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी।" उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि सरकार 80सी के तहत टैक्स छूट की सीमा बढ़ाएगी।"