केंद्र चोरी से चलाना चाहती है दिल्ली सरकार: अध्यादेश लागू होने को लेकर सीएम केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लागू केंद्र के अध्यादेश को लेकर मंगलवार को कहा, "बीजेपी दिल्ली में 4 बार चुनाव हार गई और अगले कई सालों तक उसके जीतने की उम्मीद नहीं है।" उन्होंने कहा, "यह अध्यादेश मंत्रियों, मुख्यमंत्री और कैबिनेट के ऊपर अफसरों को बिठाता है, इसके ज़रिए बीजेपी चोरी से दिल्ली सरकार चलाना चाहती है।"