केंद्र द्वारा संरक्षित 50 स्मारक हुए 'गायब': सरकार
संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, केंद्र द्वारा संरक्षित भारत के 3,693 स्मारकों में से 50 स्मारक 'गायब' हैं। एएसआई के अनुसार, इनमें से 14 स्मारक शहरीकरण में, 12 स्मारक जलाशयों व बांधों में लुप्त हुए जबकि कइयों के सही लोकेशन की जानकारी नहीं है। इनमें सर्वाधिक 11 गायब स्मारक उत्तर प्रदेश से और 2-2 स्मारक दिल्ली और हरियाणा से हैं।