केंद्र ने 16वें वित्त आयोग का किया गठन, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष पनगढ़िया बने अध्यक्ष
केंद्र ने 16वें वित्त आयोग का गठन किया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को 16वें वित्त आयोग का अध्यक्ष जबकि मंत्रालय के संयुक्त सचिव ऋत्विक रंजनम पांडे को आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आयोग के अन्य सदस्यों की नियुक्ति के बारे में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।