केंद्र ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में एससी से 2012 के फैसले में संशोधन करने का किया अनुरोध
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से 2जी स्पेक्ट्रम मामले में 2012 के फैसले में संशोधन करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि वह कुछ मामलों में 2जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस देना चाहती है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार के अनुरोध पर कहा, "हम देखेंगे, आप कृपया एक ई-मेल भेजें।"