केंद्र ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ाई उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹300 की सब्सिडी देने की योजना
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलिंडर पर ₹300 की सब्सिडी देने की योजना को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी है। गोयल ने कहा कि साल में 12 सिलिंडरों पर यह सब्सिडी दी जाएगी। बकौल गोयल, इस पर कुल ₹12,000 करोड़ खर्च होंगे।