केंद्र ने 4 'राष्ट्रपति वीरता पदकों' का किया विलय, 'वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक' होगा नाम
केंद्र सरकार ने पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा व सुधार सेवा के लिए अब तक दिए जाने वाले अलग-अलग राष्ट्रपति वीरता पदकों को एक ही पदक में विलय कर दिया है। अब इन सभी को 'वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक' से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।