केंद्र ने 500 दिनों में 25,000 मोबाइल टावर लगाने के लिए ₹26,000 करोड़ की दी मंज़ूरी
केन्द्र ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत देशभर में 25,000 नए मोबाइल टॉवर लगाने के लिए ₹26,000 करोड़ के बजट को मंज़ूरी दी है। टेलीकॉम मंत्रालय के मुताबिक, इस परियोजना को 'सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि' से वित्तीय सहायता मिलेगी और इसे भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क पूरा करेगा। बकौल मंत्रालय, परियोजना को 500-दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।