केंद्र ने 'अग्निपथ' को लेकर '4 साल बाद अग्निवीर क्या करेंगे?' सवाल का दिया जवाब
सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच सरकार ने '4-साल बाद अग्निवीर क्या करेंगे?' सवाल पर अपने जवाब शेयर किए हैं। सरकार ने कहा, "4 में से 1 अग्निवीर को पक्की नौकरी मिलेगी।" बकौल सरकार, 4-साल बाद अग्निवीरों को केंद्रीय बलों व असम राइफल्स की भर्ती और उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों की पुलिस भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।