केंद्र ने अपनी ज़िम्मेदारी ली अब राज्यों की बारी: ईंधन की बढ़ती कीमतों पर हरदीप पुरी
ईंधन की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने ज़िम्मेदारी लेकर बीते साल टैक्स घटाए थे और अब राज्यों की बारी है। उन्होंने कहा, "केंद्र को पेट्रोल-डीज़ल जीएसटी के तहत लाने में खुशी होगी लेकिन...राज्य इसके लिए तैयार नहीं...कर्ज़ बढ़ने पर...(राज्य) दूसरों को दोष देते हैं...जिसका सबसे बड़ा उदाहरण पंजाब है।"