केंद्र ने असम के सीएम हिमंत सरमा के सिक्योरिटी कवर को बढ़ाकर किया ज़ेड प्लस कैटेगरी
केंद्र ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सिक्योरिटी कवर को बढ़ाकर ज़ेड प्लस कैटेगरी कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में हुई सुरक्षा समीक्षा के बाद गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को बिस्वा की सुरक्षा कैटेगरी बढ़ाने के निर्देश दिए। इससे पहले बिस्वा को पूर्वोत्तर राज्यों में यात्रा के लिए ज़ेड कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त थी।