केंद्र ने आईपीएस अधिकारी प्रवीण मधुकर पवार को सीबीआई का संयुक्त निदेशक किया नियुक्त
केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी प्रवीण मधुकर पवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। केंद्र सरकार ने पवार को 5 साल की अवधि के लिए संयुक्त निदेशक बनाया है। वहीं, इससे पहले मई में सरकार ने प्रवीण सूद को 2 साल की अवधि के लिए सीबीआई का निदेशक बनाया था।