केंद्र ने आतंकी संगठन टीआरएफ पर लगाया बैन, लश्कर कमांडर अमीन को घोषित किया आतंकवादी
केंद्र ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, टीआरएफ आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों की तस्करी के लिए युवाओं की ऑनलाइन भर्ती कर रहा है। केंद्र ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद अमीन को आतंकवादी घोषित किया है।