केंद्र ने उड़ानों को रद्द करने पर एअर इंडिया एक्सप्रेस से मांगी रिपोर्ट
नागर विमानन मंत्रालय ने 70 से ज़्यादा उड़ानों को रद्द करने पर टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस से रिपोर्ट मांगी है। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 300 क्रू मेंबर्स द्वारा ऐन मौके पर सिक लीव लेकर फोन स्विच ऑफ किए जाने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 70 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू उड़ानें रद्द कर दी थीं।