केंद्र ने ए.के. जैन को बनाया पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड का नया चेयरमैन
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार जैन को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) का नया चेयरमैन बनाया है। जैन दिसंबर 2020 में पीएनजीआरबी के चेयरमैन पद से रिटायर हुए दिनेश कुमार सर्राफ की जगह लेंगे। गौरतलब है, जैन पिछले साल अक्टूबर में कोयला सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।