केंद्र ने ओडिशा के आईएएस अधिकारी वीके पांडियन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को दी मंज़ूरी
केंद्र सरकार ने सोमवार को 2000 बैच के आईएएस अधिकारी वीके पांडियन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंज़ूरी दे दी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने पांडियन के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंज़ूरी को लेकर ओडिशा के सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को एक पत्र भेजा है। पांडियन वर्तमान में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं।