केंद्र ने कर्नाटक से ₹4.3 लाख करोड़ का राजस्व कमाया लेकिन हमें सिर्फ ₹50,000 करोड़ दिए: सीएम
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया है कि केंद्र ने इस वित्त वर्ष में राज्य से ₹4.3 लाख करोड़ का राजस्व कमाया लेकिन राज्य को सिर्फ ₹50,257 करोड़ मिले। बकौल सिद्धारमैया, 2017-18 के बजट में से कर्नाटक को 2.2% राशि मिली थी जो 2023-24 में घटकर 1.23% हो गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोपों का खंडन किया है।