केंद्र ने की गुजरात, गुवाहाटी, त्रिपुरा समेत 4 हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की घोषणा
कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बताया है कि जस्टिस सोनिया गिरिधर गोकानी को गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस व जस्टिस संदीप मेहता को गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट व जस्टिस जसवंत सिंह की त्रिपुरा के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्ति हुई है।