केंद्र ने केरल में कोविड-19 का नया वैरिएंट मिलने के बाद राज्यों के लिए जारी की एडवाइज़री
केंद्र ने कुछ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और नए वैरिएंट JN.1 के पहले मामले का पता चलने के बाद राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एडवाइज़री जारी की है। केरल में मामूली लक्षणों वाली एक 79-वर्षीय महिला के सैंपल से इस नए वैरिएंट का पता चला है। भारत में सोमवार को कोविड-19 के 260 नए मामले मिले।