केंद्र ने गुजरात में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना को मंज़ूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (डब्ल्यूएचओ जीसीटीएम) की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है। यह दुनियाभर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला व इकलौता आउटपोस्टेड वैश्विक केंद्र (कार्यालय) होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह पारंपरिक चिकित्सा के लिए वैश्विक कल्याण, साक्ष्य-आधारित अनुसंधान, प्रशिक्षण और जागरूकता के केंद्र के रूप में उभरेगा।"