केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में अनु. 370 हटने के बाद से 2021 तक सुरक्षा पर ₹9,120 करोड़ खर्च किए
केंद्रीय गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट (2020-2021) के मुताबिक, अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद से 2021 तक केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर सरकार को सुरक्षा पर खर्च के लिए ₹9,120 करोड़ दिए हैं। गौरतलब है, 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बने थे और अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को रद्द किया गया था।