केंद्र ने जोशीमठ में ज़मीन धंसने के कारण की जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति का किया गठन
उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार ज़मीन धंसने के मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार ने 6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। जांच समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी। गौरतलब है कि जोशीमठ में 600 से अधिक मकानों में दरारें आ गई हैं जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।