केंद्र ने 'नमामि गंगे' योजना के तहत ₹2,700 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंज़ूरी
केंद्र ने 'नमामि गंगे' योजना के तहत गंगा नदी के आसपास के क्षेत्रों में नालों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ₹2,700 करोड़ की परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। बकौल सरकार, झारखंड में ₹808.33 करोड़ की एक, बिहार में ₹191.40 करोड़ की दो और प्रयागराज में ₹475.19 करोड़ की एक समेत उत्तर प्रदेश में तीन परियोजनाएं मंज़ूर हुई हैं।