केंद्र ने पीएम जन धन योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सुविधाओं की दी जानकारी
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) कार्यक्रम के तहत मिलने वाली वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी है। बकौल सरकार, पीएमजेडीवाई खातों में न्यूनतम राशि रखने की आवश्यकता नहीं है और निःशुल्क जारी किए गए 'रुपे' डेबिट कार्ड के तहत ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। इसके अलावा ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान की जाती है।