केंद्र ने राज्यों को पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम उम्र 6 साल करने के दिए निर्देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहली कक्षा में बच्चों के दाखिले की न्यूनतम उम्र 6 साल करने के निर्देश दिए हैं। नई शिक्षा नीति के मुताबिक, शिक्षा के शुरुआती चरण में प्री-स्कूल एजुकेशन के तीन साल और कक्षा 1 और 2 के दो साल शामिल हैं।

Load More