केंद्र ने लिवर व कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाले ड्रग के नकली वर्ज़न को लेकर जारी की चेतावनी
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने लिवर और कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाले डिफिटेलियो व एडसेट्रिस के नकली वर्ज़न को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए हैं। डीसीजीआई ने कहा, "इन दवाओं की सप्लाई...मुख्यतया ऑनलाइन होती है।" दरअसल, डब्ल्यूएचओ ने इन नकली दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था।