केंद्र ने सबकुछ बेच दिया बस मीडिया को खरीदा है: तेलंगाना में बीआरएस की रैली में पंजाब सीएम
तेलंगाना में राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की रैली में शामिल हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा, "केंद्र सरकार ने सबकुछ बेच दिया बस मीडिया को खरीदा है।" उन्होंने कहा, "गनीमत है कि मौसम पर इनकी (बीजेपी की) हुकूमत नहीं चलती वरना बादल भी सिर्फ इन्हीं के खेतों में बरसते।"