केंद्र ने सीबीआई को लालू के खिलाफ ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले में केस चलाने की दी मंज़ूरी
केंद्र ने सीबीआई को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर कथित 'ज़मीन के बदले नौकरी' घोटाले में मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दे दी है। सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में दिल्ली की एक अदालत में उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में लालू की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती का भी नाम है।