केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा के तहत ₹400 की मज़दूरी देंगे: तेलंगाना में राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को तेलंगाना में एक चुनावी जनसभा में कहा, "केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा के तहत ₹400 की मज़ूदरी दी जाएगी और आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स की आमदनी दोगुनी की जाएगी।" राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण के खिलाफ हैं, वह आपसे आरक्षण छीनना चाहते हैं।"