केंद्र में मंत्री बनने में रुचि नहीं है: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व शिवसेना (शिंदे गुट) के नवनिर्वाचित सांसद श्रीकांत शिंदे ने शनिवार को कहा कि केंद्र में मंत्री बनने में उनकी रुचि नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर मुख्यमंत्री मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं मंत्री बनना चाहता हूं तो मैं मना कर दूंगा। मेरी रुचि पार्टी का काम करने और उसे मजबूत बनाने में है।"