केंद्र में मुस्लिम मंत्री ना बनाए जाने पर तेजस्वी ने कहा- बीजेपी को उनसे घृणा है
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कोई मुस्लिम मंत्री ना बनाए जाने पर कहा है कि बीजेपी की उनके प्रति घृणा है। उन्होंने कहा, "सभी को साथ लेकर चलना चाहिए, चाहे वे किसी भी धर्म के हों।" इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब मुस्लिम सांसद जीत कर नहीं आए तो मंत्री कहां से बनेंगे।