केंद्र व झारखंड सरकार का फैसला- 'सम्मेद शिखरजी' तीर्थस्थल ही रहेगा: अल्पसंख्यक आयोग
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख इकबाल सिंह लालपुरा ने बुधवार को कहा कि केंद्र और झारखंड सरकार ने तय किया है कि 'श्री सम्मेद शिखरजी' तीर्थस्थल ही रहेगा और इसे पर्यटन केंद्र के तौर पर परिवर्तित नहीं किया जाएगा। लालपुरा ने कहा कि झारखंड सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इस बाबत आदेश जारी करेगी।