केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है, 2024 का चुनाव भी मोदी जी ही जीतेंगे: नटवर सिंह
यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे नटवर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अच्छा काम कर रही है और 2024 का लोकसभा चुनाव भी मोदी जी ही जीतेंगे। बकौल नटवर सिंह, मोदी जी ने परिवारवाद खत्म किया और कोई भ्रष्टाचार को लेकर उनपर सवाल नहीं उठा सकता। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की भी तारीफ की।