केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है व उसे अपनी चुनावी टीम बना रही है: केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर रही है, वह ईडी को अपनी चुनावी टीम बना रही है। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि वह (केंद्र) उन राज्यों को निशाना बनाएगी जहां चुनाव होने वाले हैं और उसने कर्नाटक में ऐसा किया है, इन बातों से लोग काफी नाराज़ हैं।"