केंद्र सरकार ने 17 अधिकारियों को संयुक्त सचिव या समकक्ष पदों पर किया नियुक्त
केंद्र सरकार ने मंगलवार को 17 अधिकारियों को विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव या समकक्ष पदों पर नियुक्त किया। भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस) के 2000 बैच के राजीव कुमार को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) अधिकारी वृंदा मनोहर देसाई को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।