केंद्र सरकार ने असम के 4 ज़िलों में 6 महीने के लिए बढ़ाया अफस्पा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम के 4 ज़िलों में सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम (अफस्पा) की अवधि 6 और महीने के लिए बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, असम के तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव और शिवसागर ज़िलों में 1 अप्रैल 2024 से 6 महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए अफस्पा बढ़ाया गया है।