केंद्र सरकार ने आईटीबीपी व सीआरपीएफ के नए महानिदेशक किए नियुक्त
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जबकि सुजॉय लाल थाउसेन को सीआरपीएफ (केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। गौरतलब है कि सिंह फिलहाल आईबी में विशेष निदेशक हैं और मणिपुर कैडर के अधिकारी हैं। मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी थाउसेन अभी सशस्त्र सीमा बल
(एसएसबी) के महानिदेशक हैं।