केंद्र सरकार ने एलटीटीई पर लगे प्रतिबंध को और 5 साल बढ़ाया
केंद्र सरकार ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) पर लगे प्रतिबंध को मंगलवार को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है, "एलटीटीई समर्थक समूह जनता के बीच लगातार अलगाववादी प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं और भारत व विशेष रूप से तमिलनाडु में एलटीटीई के लिए समर्थन का आधार बढ़ा रहे हैं।"